kriya worksheet for class 4- किसी वाक्य में प्रयुक्त वह शब्द जिसके द्वारा किसी काम का करना या होना पाया जाता है उसे क्रिया कहते हैं। क्रिया एक विकारी शब्द है, जिसका अर्थ काम होता है। क्रिया की उत्पत्ति धातु शब्दों से होती है। मूल धातु शब्द में ‘ना’ प्रत्यय लगाने से क्रिया बनती है। किसी वाक्य में लिंग, वचन, काल आदि के आधार पर क्रिया का रूप परिवर्तित होने के साथ-साथ संज्ञा एवं सर्वनाम के आधार पर भी क्रिया का रूप परिवर्तित होता है। क्रिया करने वाले को कर्ता कहते हैं.
kriya worksheet for class 4
क्रिया के कितने भेद होते है
रचना की दृष्टि से क्रिया के सामान्यतः दो भेद है
- सकर्मक क्रिया
- अकर्मक क्रिया
kriya worksheet for class 4
’सकर्मक क्रिया’
उसे कहते हैं, जिसका कर्म हो या जिसके साथ कर्म की संभावना हो, अर्थात जिस क्रिया के व्यापार का संचालन तो कर्ता से हो, पर जिसका फल या प्रभाव किसी दूसरे व्यक्ति या वस्तु, अर्थात कर्म पर पङे।
द्विकर्मक क्रिया
कुछ क्रियाएँ एक कर्मवाली और दो कर्मवाली होती है। जैसे-राम ने रोटी खाई। इस वाक्य में कर्म एक ही है- ’रोटी’ । किंतु , ’मैं लङके को वेद पढ़ाता हूँ’, में दो कर्म हैं- ’लङके को’ और ’वेद’।
संयुक्त क्रिया
जो क्रिया दो या दो से अधिक धातुओं के मेल से बनती है, उसे संयुक्त क्रिया कहते हैं। जैसे- घनश्याम रो चुका, किशोर रोने लगा, वह घर पहुँच गया।इन वाक्यों में ’रो चुका’, ’रोने लगा’ और ’पहुँच गया’ संयुक्त क्रियाएँ हैं।
kriya worksheet for class 4
संयुक्त क्रिया के भेद
अर्थ के अनुसार संयुक्त क्रिया के मुख्य 11 भेद हैं-
- आरंभबोधक– जिस संयुक्त क्रिया से क्रिया के आरंभ होने का बोध होता है, उसे ’आरंभबोधक संयुक्त क्रिया’ कहते है। जैसे- वह पढ़ने लगा, पानी बरसने लगा, राम खेलने लगा।
- समाप्तिबोधक– जिस संयुक्त क्रिया से मुख्य क्रिया की पूर्णता, व्यापार की समाप्ति का बोध हो, वह ’समाप्तिबोधक संयुुक्त क्रिया’ है। जैसे- वह खा चुका है, वह पढ़ चुका है। धातु के आगे ’चुकना’ जोङने से समाप्तिबोधक संयुक्त क्रियाएँ बनती हैं।
- अवकाशबोधक–जिस क्रिया को निष्पन्न करने के लिए अवकाश का बोध हो, वह ’अवकाशबोधक संयुक्त क्रिया’ कहते है। जैसे- वह मुश्किल से सो पाया, जाने न पाया।
- अनुमतिबोधक-जिससे कार्य करने की अनुमति दिए जाने का बोध हो, वह ’अनुमतिबोधक संयुक्त क्रिया’ है। जैसे- मुझे जाने दो; मुझे बोलने दो। यह क्रिया ’देना’ धातु के योग से बनती है।
kriya worksheet for class 4
- नित्यताबोधक-जिससे कार्य की नित्यता, उसके बंद न होने का भाव प्रकट हो, वह ’नित्यताबोधक संयुक्त क्रिया’ है। जैसे- हवा चल रही है; पेङ बढ़ता गया, तोता पढ़ता रहा। मुख्य क्रिया के आगे ’जाना’ या ’रहना’ जोङने से नित्यताबोधक संयुक्त क्रिया बनती है।
- आवश्यकताबोधक-जिससे कार्य की आवश्यकता या कर्तव्य का बोध हो, वह ’आवश्यकताबोधक संयुक्त क्रिया’ है। जैसे- यह काम मुझे करना पङता है; तुम्हें यह काम करना चाहिए। साधारण क्रिया के साथ ’पङना’, ’होना’ या ’चाहिए’ क्रियाओं को जोङने से आवश्यकताबोधक संयुक्त क्रियाएँ बनती हैं।
- निश्चयबोधक –जिस संयुक्त क्रिया से मुख्य क्रिया के व्यापार की निश्चयता का बोध हो, उसे ’निश्चयबोधक संयुक्त क्रिया’ कहते हैं। जैसे – वह बीच ही में बोल उठा, उसने कहा – मैं मार बैठूँगा, वह गिर पङा, अब दे ही डालो। इस प्रकार की क्रियाओं में पूर्णता और नित्यता का भाव वर्तमान है।
- इच्छाबोधक –इससे क्रिया के करने की इच्छा प्रकट होती है। जैसे – वह घर आना चाहता है, मैं खाना चाहता हूँ। क्रिया के साधारण रूप में ’चाहना’ क्रिया जोङने से ’इच्छाबोधक संयुक्त क्रियाएँ’ बनती हैं।
*Also Read*
- Samvad Lekhan in Hindi for Class 9
- Hindi Sarvanam Worksheets Pdf
- संस्कृत में अनुवाद करे
- संस्कृत में वाक्य कैसे बनाएं
- Bahupad kise kahate hain