Visheshan worksheet for Class 4- संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं.
Visheshan worksheet for Class 4
विशेषण की परिभाषा
संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं. विशेषण किसी वस्तु का अप्रत्यक्ष नाम होता है. अतः सर्वनाम की भांति ही विशेषण भी एक तरह की संज्ञा ही होता है. जैसे: नीला आकाश, लम्बी लड़की, छोटा लड़का, मोटा आदमी, सफ़ेद गाय एवं सुन्दर महिला इत्यादि में नीला, लंबी, छोटा, मोटा, सफ़ेद तथा सुन्दर विशेषण शब्द हैं, जो आकाश, लड़की, लड़का, आदमी, गाय एवं महिला इत्यादि संज्ञा शब्दों की विशेषता बता रहे हैं.
Visheshan worksheet for Class 4- का निर्माण संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया तथा अव्यय शब्दों के साथ प्रत्यय जोड़ कर किया जाता है. एक तरह की संज्ञा होने के बावजूद हिंदी व्याकरण में विशेषण को अलग शब्द-भेद की तरह पढ़ा जाता है क्योंकि विशेषण का प्रयोग संज्ञा या सर्वनाम शब्दों के बिना नहीं किया जा सकता और इनका प्रयोग संज्ञा या सर्वनाम का धर् सूचित करने के लिए किया जाता है.
हिंदी में विशेषण 5 प्रकार के होते हैं।
1.गुणवाचक विशेषण
2.परिमाणवाचक विशेषण
3.संख्यावाचक विशेषण
4.सार्वनामिक विशेषण
5.व्यक्तिवाचक विशेषण
Visheshan worksheet for Class 4
1. गुणवाचक विशेषण
परिभाषा – जिन विशेषण शब्दों से संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों के गुण-दोष का बोध हो, वह गुणवाचक विशेषण कहलाते हैं।
जैसे – मैं खट्टी इमली नहीं खाता हूँ, काला बंदर दौड़ रहा है।
इन दोनों वाक्यों में खट्टा और काला किसी के गुण व रंग की विशेषता बताते हैं। अतः यह गुणवाचक विशेषण है।
2. परिमाणवाचक विशेषण
परिभाषा – जिन विशेषण शब्दों से किसी वस्तु की निश्चित या अनिश्चित मात्रा, परिमाण, नाप या तौल आदि का बोध होता है, परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं।
जैसे – थोड़ा, बहुत, तीन गाड़ी आदि।
3. संख्यावाचक विशेषण
परिभाषा – वे विशेषण जो किसी संज्ञा या सर्वनाम की निश्चित संख्या, अनिश्चित संख्या, क्रम या गणना का बोध कराते हैं उन्हें संख्यावाचक विशेषण कहते हैं।
जैसे – एक, दो, प्रथम, द्वितीय दुगुना, पाँच आदि।
4. संकेतवाचक विशेषण या सार्वनामिक विशेषण
परिभाषा – जो सर्वनाम शब्द संकेत द्वारा संज्ञा आदि की विशेषता बताते हैं, वे संकेतवाचक विशेषण कहलाते हैं।
जैसे – वे कुत्ते जा रहे हैं, यह लड़का सुंदर है।
5. व्यक्तिवाचक विशेषण
परिभाषा – वे विशेषण, जो व्यक्तिवाचक संज्ञाओं से बनकर अन्य संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं उन्हें व्यक्तिवाचक विशेषण कहते हैं।
जैसे – बनारसी साड़ी, कश्मीरी सेब, बीकानेरी भुजिया, जोधपुरी जूती।
*Also Read*
- Acknowledgement for Maths Project
- School Education Uttarakhand Seniority List
- Request Letter for Bank Statement Format Sample in Word
- Accounting Concepts and Conventions ppt
- Addition Sums for Class 1